{"_id":"5a9705454f1c1b514a8bbd76","slug":"51519846725-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के एसई ने किया पुल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के एसई ने किया पुल का निरीक्षण
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
झूंडपुर में हिंडन नदी पर अपेक्षित पुल के निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग मेरठ के एसई ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों को पुल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। कागजी प्रक्रिया के बाद पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
झूंडपुर गांव में ग्राम प्रधान संजीव देशवाल के आवास पर सिंचाई विभाग मेरठ के अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह, जेई विकास चौधरी पहुंचे और पुल निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों की बैठक ली। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से झूंडपुर, तवेला गढ़ी, मिलाना, खपराना, पट्टी बंजारन, बोपुरा, फौलादनगर, नंगला, मुलसम, गैडबरा आदि गांव के लोगों को लाभ होगा। क्षेत्र के किसानों की कृषि भूमि नदी के दूसरी तरफ हैं। उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है।
सिंचाई विभाग के एसई एचएन सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने से पहले कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। 10-15 गांव के प्रधानों के लेटर पैड पर लिखित में देना होगा कि यहां पर पुल की आवश्यकता है। कितने लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। इस पुल के बनने से कितने गांव के लोगों को फायदा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान संजीव देशवाल, प्रकाश, अंग्रेज, हरपाल, मदन, राजपाल, ओमे, रण कुमार, कालू, हरीश चंद, किरन पाल, बीर सैन पाधाजी, मास्टर गोविंद, मांगे आदि रहे।