{"_id":"5a8343734f1c1bff388b7fc3","slug":"51518551923-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी व बेटे में भेदभाव न करने का आहवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी व बेटे में भेदभाव न करने का आहवान
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आयोजित कार्यशाला में बेटी और बेटे में भेदभाव न करने का आह्वान किया । शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह बेटियां घर से निकलकर लड़कों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और हर क्षेत्र मेें लड़कों से आगे निकल रही है, वह गर्व की बात है, इसके बाद भी आज भी बेटियां को समाज में अभिशाप माना जाता है, जिस कारण लिंगानुपात लगातार घटता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले समय में भीषण स्थिति खड़ी हो जाएगी। जब बेटी ही नहीं होगी तो न तो बहन होगी, न मां, न समाज, न देश होगा और न ही दुनिया। संचालन उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने किया। इसके बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर हुई प्रतियोगिता में शेखर प्रथम, निशांत द्वितीय और सुषमा तृतीय रही। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें दीप्ति, सुरभि, सोनाक्षी, ममता, प्रभा, आरती, सोनिया, रूबी आदि रही।