{"_id":"5a7f47854f1c1b92268b96ee","slug":"51518290821-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयघोष के साथ पहुंचने लगे कांवडिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयघोष के साथ पहुंचने लगे कांवडिए
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा के कांवड़िए आने शुरू हो गए हैं। बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त कांवड़िए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। उधर, 12 फरवरी से शुरू होने वाले पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
13 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। मंदिरों को सजाया जा रहा है। पुरा के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर डीएम ने अफसरों के साथ-साथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए थे। शनिवार को भी मंदिर कमेटी ने मेले की तैयारी की। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़िए दिखाई देने शुरू हो गए हैं। शनिवार को दर्जनों कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल लेकर हाईवे से होते हुए हरियाणा के शिवालयों के लिए बढ़ गए।