{"_id":"5a775dd84f1c1ba4268b8755","slug":"51517772248-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 फरवरी से होगी चार गांव के विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 फरवरी से होगी चार गांव के विकास कार्यों की जांच
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चार गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच 12 फरवरी को होगी। अवर अभियंता जल निगम और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गांवों में पहुंचकर विकास कार्यों की जांच करेंगे।
जिले के तेड़ा, नंगला रवा, रटौल और धनौरा सिल्वरनगर गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से लेकर मंडलायुक्त से की । कमिश्नर ने डीएम और सीडीओ को जांच के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए तकनीक समिति का गठन किया । इसका अध्यक्ष डीडीओ हुब लाल और सदस्य अवर अभियंता और सहायक अभियंता को बनाया। सीडीओ चांदनी सिंह ने तकनीक समिति को जल्द विकास कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। समिति के अध्यक्ष और डीडीओ हुब लाल ने बताया चारों गांवों के विकास कार्यों की जांच सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह और अवर अभियंता जल निगम हारूण को 12 फरवरी को नंगला रवा, तेड़ा में जांच करेंगे। इसके बाद रटौल में 15 फरवरी को और धनौरा सिलवरनगर में 17 फरवरी को विकास कार्यों की जांच होगी। जांच आख्या तैयार का सीडीओ उपलब्ध कराई जाएगी।