फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्र-प्रदेश की और से चलाई जा रही जनहित की योजनाएं : रवि चाणक्य

केंद्र-प्रदेश की और से चलाई जा रही जनहित की योजनाएं : रवि चाणक्य

Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्र-प्रदेश की और से चलाई जा रही जनहित की योजनाएं : रवि चाणक्य
बागपत। नरेंद्र मोदी विचार मंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित योजना का लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। जल्द जिला स्तर पर योजनाओं के लिए एक कार्यालय खुलेगा। जहां से लोगों को हर जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की और जनहित की योजनाएं चलाई जा रही है। इनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहे। आने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। अपने संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर क्षेत्र से सभी वर्गों से संगठन में पदाधिकारी बनाएं जाएंगे। कार्यकर्ताओं को विधायक योगेश धामा ने संबोधित किया। कहा कि योजनाओं का लाभ अधिकारियों से मिलकर जनता तक पहुंचाया जा रहा है। वह संगठन को अपने स्तर से मजबूत कराएंगे। जहां भी उनकी जरूरत होगी, उनको वह हर समय तैयार रहेंगे। मंडल महामंत्री संजय प्रजापति, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला महामंत्री कृष्णपाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल मलिक, नगराध्यक्ष रामकुमार मौजूद रहे। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसमें ब्लॉक महामंत्री विशाल गोयल, महेश गोयल, बागपत विधानसभा अध्यक्ष पीयूष गोयल, सचिन राजपूत, पंकज शर्मा, पुलकित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed