{"_id":"5a64e9a04f1c1b6e268b58c5","slug":"51516562848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पदक पाने वाले खिलाड़ी तुषार सैनी को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हुए समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल सिंह ने किया। चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी अब युवा भविष्य संवार रहे हैं। संस्था का उद्देश्य भी अधिक से अधिक होनहार खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना है
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र तुषार सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तुषार ने दूसरा पदक जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता मेें पाया। प्रतियोगिता मेें उम्दा प्रदर्शन के आधार पर तुषार का चयन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सम्मानित करने वालों में डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, राजीव तोमर, रणपाल, योगेश राणा, प्रवीण राणा, अंकुश तोमर शामिल रहे।