{"_id":"5a5fa88c4f1c1b5f268b4f96","slug":"51516218508-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की प्रथम महिला रैसलर को भेट किया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की प्रथम महिला रैसलर को भेट किया पौधा
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
भारत की प्रथम महिला पहलवान को बुधवार को पौधरोपण अभियान के तहत प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाजसेवियों ने पौधा भेंटकर प्रति वर्ष पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया ।
आंखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत अभियान के डायरेक्टर समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय और संयोजक सुरेंद्र चौहान तुगाना ने प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देकर बुधवार को भारत की प्रथम डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूई की महिला पहलवान कविता दलाल को उनके निवास बिजवाड़ा में पौधा देकर प्रतिवर्ष पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देेकर आरआरडी उपाध्याय ने कहा पेड़ पौधे का अध्यात्म से लेकर विज्ञान तक विशेष महत्व है। पेड़ पौधे प्रकृति, पर्यावरण और पृथ्वी के लिए उपयोगी है । यदि पेड़ पौधे न हो जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। सुरेंद्र चौहान तुगाना ने कहा हमें सभी को पेड़ पौधे से प्रेम कर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग देना चाहिए । हम सभी को कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर कविता दलाल का बेटा अभिजीत तोमर और पति वॉलीबाल खिलाड़ी गौरव तोमर भी उपस्थित रहे।