{"_id":"5a4bdfe54f1c1bc20a8b625c","slug":"51514921957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में 13 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटीरी में 13 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए हलकान
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जर्जर लाइन बदलने के कारण कस्बा में 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बे की विद्युत लाइन जर्जर हो रही है। उसको बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते मंगलवार को सुबह ही बिजली आपूर्ति चली गई । पूरे दिन लाइट नहीं आई। कस्बा के मुकेश रूहैला, विजय मानव, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, मोनू पहलवान का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में परेशानी आ रही है। बिजली से आने वाले सभी कामकाज ठप पड़े है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उधर एसईएन राजवीर सिंह का कहना है कि लाइन बदलने के कारण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शट डाउन लिया। इमरजेंसी रोस्टिंग होने के कारण बिजली नहीं आई। रात आठ बजे से सप्लाई चालू हो जाएगी।