{"_id":"5a42a1ac4f1c1b8e698c3f87","slug":"51514316204-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का संकल्प
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। युवाओं ने बेटियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके शिक्षित कराने का संकल्प लिया। इसके लिए गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बेटियों की अहमियत को बताएंगे।
सोमवार को पाबला बेगमाबाद गांव स्थित कोशिंद्र गुर्जर के आवास पर युवाओं की बैठक हुई। इसमें गांव के युवा पहुंचे। उन्होंने कहा आज देश और प्रदेश ही नहीं जिले में लड़कियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। शरारती तत्व सड़कों पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वहीं लड़कों की आस में बेटियों को गर्भ में मारा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षित नहीं किया जा रहा है। कोशिंद्र गुर्जर ने कहा गांव के युवा वर्ग लड़कियों की स्थिति को सुधारने के लिए कदम बढ़ाया है। बेटियों को गर्भ में नहीं मारने दिया जाएगा। इसके लिए अपने गांव से लोगों को जागरूक करेंगे। बेटियों को बचाने के लिए संकल्प लिया। हर गांव में युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ेंगे। उनको लड़कियों की शिक्षित कराने पर जोर दिया जाएगा। सचिन धामा, रोकी गुर्जर, विशाल, सुमित, दीपक, राजू, रविंद्र मौजूद रहे।