फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनचलों को सबक सिखाएंगी सपा की महिला विंग : संगीता ठाकुर

मनचलों को सबक सिखाएंगी सपा की महिला विंग : संगीता ठाकुर

Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मनचलों को सबक सिखाएंगी सपा की महिला विंग : संगीता ठाकुर
मनचलों को सबक सिखाएंगी सपा की महिला विंग : संगीता ठाकुर
विज्ञापन


बागपत। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा मनचलों के डर से छात्राओं स्कूल जाने से डर रही है। मुख्यमंत्री गायों को चारा डालने में लगे। प्रदेश में हालत बिगड़ते जा रहे है। निर्णय लिया सपा की महिला विंग सोहतों को सबक सिखाने को तैयार होगी।

सपा की महिला जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा आज छात्रा और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोहदों के डर से छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। वाजिदपुर की छात्राओं ने भी पढ़ाई छोड़ने का निर्णय लिया है। बहु बेटियों के साथ नइंसाफी हो रही है। बागपत की पुलिस मनचलों को सबक सिखाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि महिला विंग को तैयार किया जाएगा जो मनचलों को सबक मौके पर जाकर सिखाएगी। डॉ. शकील अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री का गायों पर ध्यान हैं। बेटियों की सुरक्षा पर नहीं। एंटीरोमियो स्क्वॉड पूरी तरह भी भाजपा का जुमला बन गया है। सतीश कुमार गौड़ ने कहा कि नारी पर हो रहे जुल्म की कड़े शब्दों में निंदा की। कार्यकर्ताओं से अपील कहीं भी महिलाओं पर संकट आए तो वहां पहुंचकर हरसंभव मदद करें। जिले के अधिकारी अपना फर्ज नहीं निभाग रहे है और जनता को लूटने का प्रयास कर रहे है। गजेंद्र सिंह बली, मेहंदी हसन, बबलू सिद्दीकी, सुनीता चौधरी, सलमा खान, अब्दुल वाहिद कुरैशी, जुबैदा, सुमिता, अशरफ, जफर, शाजिद, राजू, शरफराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed