फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कमल खिलने लगा तो सूखा हैंडपंप और बैठ गया हाथी

कमल खिलने लगा तो सूखा हैंडपंप और बैठ गया हाथी

Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
कमल खिलने लगा तो सूखा हैंडपंप और बैठ गया हाथी
कमल खिलने लगा तो सूखा हैंडपंप और बैठ गया हाथी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद बड़ौत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने 17943 मत लेकर विजय हासिल की। भाजपा प्रत्याशी ने पहले चक्र से बढ़त बनाई और जीत हासिल की। रालोद और बसपा के उम्मीदवार दूसरे और तीसरे स्थान पर ही चलते रहे।
नवीन मंडी में हुई मतगणना के दौरान शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा हर चक्र में बढ़ बनाए रहे। किसी भी चक्र में प्रत्याशी आगे नहीं निकल पाए। जबकि बसपा प्रत्याशी ने तीसरे चक्र में सबसे अधिक 3673 मत प्राप्त किए। सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा को 17943 मत मिले। रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर को 13782 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने अश्वनी तोमर को 4161 मत से हराया। जबकि बसपा प्रत्याशी सलीम चौधरी को 13667 मत मिले। सपा प्रत्याशी नूर मलिक को 424, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय को 687, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सतीश कुमार को 71, निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप को 535, वकील को 102, सुशील चौधरी को 431 मत मिले। 56 वोट रद्द पाई गई।
विज्ञापन


चक्र दर चक्र
बड़ौत। मतगणना के पहले चक्र में भाजपा के अमित राणा को 3970, रालोद के अश्वनी कुमार को 3210, बसपा के सलीम चौधरी को 1783 मत मिले। दूसरे चक्र में भाजपा को 3496, रालोद को 2567 और बसपा को 2884 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 3427, रालोद को 2733 और बसपा को 3693 मत मिले। चौथे चक्र में भाजपा को 2459, रालोद को 2407 और बसपा को 1845 मत मिले। पांचवें चक्र में भाजपा को 1325, रालोद को 1103 और बसपा को 878 मत मिले। छठे चक्र में भाजपा को 1739, रालोद को 1210 और बसपा को 1397 मत मिले। सातवें चक्र में भाजपा को 952, रालोद को 437 और बसपा को 1119 मत मिले। आठवें चक्र में भाजपा को 176, रालोद को 115 और बसपा को 73 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने निकाला जुलूस
बड़ौत। भाजपा प्रत्याशी अमित राणा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला और उन्हें मतगणना स्थल से ही कार्यकर्ता ढोल नगाड़े व आतिशबाजी के साथ जुलूस के रूप में पत्थर मंडी उनके कार्यालय लेकर आए।


आम जनता की जीत: दुष्यंत
बड़ौत। विजेता भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने कहा यह जीत आम जनता की जीत है। वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। वे यहां विकास कार्यों में जो कमीशन खोरी चलती थी, उस परंपरा को तोड़कर निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराने का काम करेंगे।

नगर पालिका परिषद बड़ौत के परिणाम-
पार्टी अध्यक्ष पद मत
1. भाजपा दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा 17943
2. रालोद अश्वनी कुमार 13782
3. बसपा सलीम चौधरी 13667
4. कांग्रेस मुकेश उपाध्याय 687
5. सपा नूर मलिक 424
6. आप सतीश कुमार 71
7. निर्दलीय कुलदीप 535
8. निर्दलीय वकील 102
9. निर्दलीय सुशील चौधरी 431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed