{"_id":"59a714774f1c1bf0278b48f0","slug":"51504121975-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कराना चाहती मिल- धूम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कराना चाहती मिल- धूम सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर की प्रबंध समिति की बैठक बुधवार को नेहरू रोड स्थित विभागीय कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धूम सिंह ने और संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। अध्यक्ष धूम सिंह ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल पर विगत पेराई सत्र आज की तिथि तक ब्याज सहित कुल 281 करोड़ रुपये भुगतान अवशेष है। चीनी मिल के अधिकारी किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कराना चाहते। आरोप लगाया कि चीनी मिल को लगातार फायदा पहुंचा रहा है, लेकिन चीनी मिल घाटा दर्शा रही है, जोकि गलत है। बैठक मेें सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि आरिफपुर खेड़ी में मलकपुर चीनी मिल का, ग्राम बामनौली में सिंभावली चीनी मिल का, अंगदपुर में मलकपुर चीनी मिल का, माखर में सिंभावली चीहनी मिल का, सिरसली गांव में ब्रजनाथपुर सिंभावली चीनी मिल का, छपरौली में ऊन, तितावी चीनी मिल का, कुर्डी में ऊन चीनी मिल का, बिजरौल में मलकपुर चीनी मिल का, चंदन हेड़ी में तितावी चीनी मिल का आदि में नया क्रय केंद्र स्थापित कराने के साथ ही विगत वर्षों से मिल के अतिरिक्त अन्य चीनी मिलों को आवंटित क्रय केंद्र को यथावत रखने और अन्य चीनी मिलों एवं कृषकों की मांग के अनुरूप क्रय केन्द्रों को आवंटन करने के लिए गन्ना आयुक्त मेरठ से मांग की जाएगी। बैठक मेें ब्रह्म पाल सिंह, कर्ण सिंह, सुमन, रामेंद्र, इंद्रपाल, कुलवीर, अभिनव, ओमप्रकाश, गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक, चीनी मिल किनौनी महकार सिंह, जितेंद्र पंवार, सरदार सिंह, ऊन शामली गन्ना प्रबंधक सतेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।