{"_id":"59989e0a4f1c1b120e8b485e","slug":"51503174154-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बच्चों को शहद की शीशी बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बच्चों को शहद की शीशी बांटी
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने बावली गांव के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विश्व मधुमक्खी पालन दिवस पर पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथि ने 50 बच्चों को 50 ग्राम की शहद की शीशी वितरित कर शहद की उपयोगिता बताई।
खादी एवं ग्रामोद्योग के मध्य क्षेत्र के सदस्य जयप्रकाश तोमर ने शनिवार को गांव में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा खादी और ग्रामोद्योग की मदद से ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत अपना स्व रोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। इस योजना में 25 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान का प्रावधान है। प्रशिक्षण चलाने की व्यवस्था प्रमोद कुमार को सौंपी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में उम्मीदवारों को आयोग ने प्रशिक्षण पत्र बांटे एवं 50 बच्चों को 50 ग्राम शहद की शीशी वितरित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मधुसूदन चौहान ने अतिथियों का आभार जताया। इसमें राम सेवक, ऋषिपाल, कंवर पाल, धर्मेंद्र, सुखबीर सिंह, अरुण त्रिपाल धामा, नरेंद्र सिंह, प्रमोद तोमर, अजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह प्रधानाचार्य आदि रहे।
बिनौली क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय, जौहड़ी में शनिवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित विश्व मधुमखी पालन दिवस का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के मध्य क्षेत्र के सदस्य जयप्रकाश तोमर ने किया। उन्होंने लोगों ने आयोग से संबंधित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को 300 शहद की शीशी निशुल्क बांटी। इस मौके पर मंडल कार्यकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग मेरठ आलोक शर्मा, विनोद कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रशांत, बीएसए योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर, मौसम देवी, शब्बीरा, चंद्र प्रधान, मोहन, जगवीर सिंह, मा. कालू राम, अरुण तोमर, राजवीर सिंह, विक्रम सिंह, शकील आदि रहे।