{"_id":"59821f904f1c1b48238b4792","slug":"51501699984-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में पानी आने से लाखों की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में पानी आने से लाखों की फसल बर्बाद
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में पानी आने से लाखों की फसल बर्बाद
बड़ौत (बागपत)। यमुना नदी में ताजिया वाला बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तहसील क्षेत्र के यमुना से सटे कई गांवों में लाखों की फसल खराब हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
मंगलवार की रात में यमुना नदी में ताजिया वाले बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जागोस, कोताना, खेड़ी प्रधान आदि गांवों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसमें लोकी, गन्ना, करेला, हरी मिर्च व अन्य फसलें शामिल हैं। बुधवार की शाम तक पानी नदी में बढ़ रहा था। नदी में पानी बढ़ने के बाद किसानों ने कहा यमुना में पानी आने से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हुई है और किसानों को चिंता सता रही है। यदि ओर पानी बढ़ा तो काफी फसल नष्ट हो जाएगी और अधिकांश किसानों के आगे भुखमरी की स्थिति पैदा होगी।