{"_id":"5965245c4f1c1b5b3e8b459f","slug":"51499800668-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच पीओएस से राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच पीओएस से राशन वितरण
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शहर में पीओएस मशीन से राशन वितरण में पहले ही दिन लोगों का हंगामा किया। आधार कार्ड जमा नहीं होने के कारण काफी संख्या में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला। दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी का लोगों ने घेराव किया। उन्हें आधार कार्ड जमा करते ही राशन दिलाने का आश्वासन दिया।
कोटेदारों के यहां पीओएस (प्वाइंट ऑफ सैल) मशीनों से राशन और मिट्टी के तेल का वितरण करने की योजना शुरू हो गई है। मंगलवार से राशन का वितरण पीओएस मशीनों के माध्यम से किया गया। मशीन में जिस भी उपभोक्ता का आधार कार्ड अपलोड मिला उसको ही राशन वितरित किया गया है, जिसको कार्ड जमा नहीं था उसने दुकानों पर हंगामा किया। कोटेदारों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। कुछ दुकानों पर जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा वितरण की स्थिति को जाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। कोटेदारों पर ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। चेतावनी दी कि राशन नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे और डीएम से भी शिकायत करेंगे।
डीएसओ ने उपभोक्ताओं को समझाया कि जिसका आधार नहीं है वह अपना आधार बनवाने के लिए आवेदन कर दें। जैसे ही कार्ड मिल जाएगा उनको मशीनों में अपलोड करा देंगे। जिसके बाद उन्हें भी राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोग शांत हुए। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा कि जिस उपभोक्ता का आधार कार्ड जमा है उसको ही राशन मिलेगा, अन्य किसी को नहीं है। जिस कोटेदार को पीओएस मशीन चलाना नहीं आया है उसको एक-दो बार प्रशिक्षण दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
नेटवर्क न मिलने से नहीं चली पीएसएस मशीन
कई दुकानों पर राशन वितरण करने में बाधा पहुंची। कहीं पीओएस मशीन को नेटवर्क नहीं मिला तो कहीं मशीन ऑन ही नहीं हो सकी। कोटेदार नेटवर्क के लिए छतों पर चढ़े हुए नजर आए। यही नहीं कई दुकानों पर तक राशन डीलर पर मशीन का फंक्शन ही समझ नहीं आए। जिस कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।