{"_id":"5963d2e24f1c1bf15a8b475b","slug":"51499714274-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया सैल ने लगाए 125 मकानों पर लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया सैल ने लगाए 125 मकानों पर लाल निशान
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में तालाब और खाद के गड्ढे पर लोगों ने कब्जा किया। एंटी भूमाफिया सेल ने 125 मकानों पर लाल चिह्न लगाया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया। इसको टीम ने शांत कराया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
सोमवार को एंटी भूमाफिया टीम प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी के नेतृत्व में खट्टा प्रहलादपुर गांव पहुंची। तालाब और खाद के गड्ढों की पैमाइश कराई। सरकारी भूमि पर लोगों ने मकान, दुकान और घेर बने मिले। इसको टीम ने चिन्हित किया। 125 मकानों पर लाल निशान लगाए। कुलदीप राठी ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने एलएमसी की भूमि पर कब्जा कर रखा है। तालाब और गाद के गड्ढों की जमीन पर आवास बने हैं। पैमाइश के बाद सभी घरों पर लाल निशान लगाने शुरू किए तो कुछ लोगों ने थोड़ा बहुत विरोध किया। टीम सख्त हुई तो हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हो गए। मंगलवार को भी खट्टा प्रहलादपुर गांव में टीम रहेगी। इसमें लेखपाल प्रदीप राणा, अमित शर्मा, सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र शामिल रहे।