{"_id":"5dfe63fb8ebc3e87db4261a7","slug":"51-workers-found-absent-in-vikas-bhavan-baghpat-news-mrt4598043179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में 51 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में 51 कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
बागपत। कर्मचारी अपने कार्यालयों में देरी से पहुंच रहे हैं। सीडीओ ने छापेमारी की तो कार्यालयों की स्थित बेहद खराब मिली। 20 विभागों का निरीक्षण किया, जहां पर 51 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को नोटिस जारी कर वेतन रोकने की कार्रवाई।
शनिवार को सीडीओ पीसी जायसवाल साढ़े 10 बजे विकास भवन में सभी कार्यालयों के निरीक्षण के लिए निकल पड़े। विभागों में उन्हें कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में चार कर्मचारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में दो, कौशल विकास मिशन में दो, समाज कल्याण विभाग में एक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में चार, लघु सिंचाई में एक, उपायुक्त स्वत: रोजागर कार्यालय में सात, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सात, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में दो, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में दो, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई में दो, जिला विकास अधिकारी कार्यालय में चार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में एक, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में छह, जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति कार्यालय में दो, पशु पालन विभाग में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। दो विभागों के चार कर्मचारी ऐसे हैं जो लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।