फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50,000 rupees dropped by an old man were recovered from a woman.

Baghpat News: वृद्ध के गिरे 50 हजार रुपये महिला से हुए बरामद

Sun, 25 Jan 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees dropped by an old man were recovered from a woman.
नजीबाबाद। बेटी की शादी की खरीदारी के लिए आए वृद्ध के 50 हजार रुपये चौक बाजार में गिर गए। बदहवास वृद्ध ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मात्र चार घंटे में ही एक महिला से नकदी बरामद कर ली। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी 72 वर्षीय वृद्ध रामशरण अपनी पुत्री की शादी की खरीदारी करने बाजार आए थे। चौक बाजार में सराफा कारोबारी के सामने वृद्ध की 50 हजार रुपये की नकदी गिर गई। वृद्ध ने थाना प्रभारी राहुल सिंह को नकदी गिरने की जानकारी दी। थाना प्रभारी की देखरेख में टीम के सिपाही राहुल, विनीत और रिंकू ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चार घंटे में 50 हजार रुपये की नकदी उठाने वाली महिला को तलाश लिया। पुलिस ने हवेलीतला निवासी शकीला से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद कर वृद्ध को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed