फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 thousand animals will be artificial insemination

50 हजार पशुओं का होगा कृत्रिम गर्भाधान

Sun, 09 Aug 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 thousand animals will be artificial insemination
गोकुल मिशन के तहत जिले को दिया गया लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन की ओर से गोकुल मिशन योजना के तहत जनपद के 245 गांवों के 50 हजार पशुओं का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशु पालन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए और अच्छी नस्ल के देशी पशुओं की संख्या में इजाफा के लिए गोकुल मिशन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत सरकार ने वर्ष 2020-2021 में जनपद के 245 गांवों के 50 हजार पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गांवों के चयन के बाद कर्मचारियों की तैनाती कर निशुल्क गर्भाधान कराया जाएगा। इस कार्य के लिए हर कर्मचारी को गांव का आवंटन किया जाएगा। गांव में कर्मचारी मोबाइल नंबर को जगह-जगह चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा खुशी राम का कहना है कि गांवों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद उस गांव में कर्मचारियों की तैनाती कर गर्भाधान के कार्य को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed