{"_id":"6344685683eb663fa53529d4","slug":"50-lakhs-of-group-insurance-deduction-will-be-returned-to-teachers-baghpat-news-mrt608888315","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 शिक्षकों के वेतन से काटे गए सामूहिक बीमा के 50 लाख रुपये होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 शिक्षकों के वेतन से काटे गए सामूहिक बीमा के 50 लाख रुपये होंगे वापस
विज्ञापन
शिक्षकों को वापस होंगे सामूहिक बीमा कटौती के 50 लाख
आठ साल तक बीमा कराए बिना ही 600 शिक्षकों के वेतन से हर माह कटौती करता रहा विभाग
मामला खुलने के बाद सितंबर माह से बंद की गई थी कटौती, अब बेसिक शिक्षा विभाग ने रकम वापस करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सामूहिक बीमा कराने के नाम पर छह सौ शिक्षकों के वेतन से काटे गए 50 लाख रुपये वापस किए जाएंगे। पिछले आठ साल से 87 रुपये प्रतिमाह काटने के बाद भी उनका सामूहिक बीमा नहीं कराया जा रहा था। कटौती की रकम करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे अब बेसिक शिक्षा विभाग वापस करेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का सामूहिक बीमा किया जाता था। इसके अंतर्गत शिक्षक के आकस्मिक निधन पर परिजनों को एक लाख रुपये और सेवानिवृत्ति पर राशि का भुगतान करने का प्रावधान था। शासन ने 2014 में सामूहिक बीमा योजना बंद कर दी थी। इसके बावजूद योजना अंतर्गत शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह कटौती की जा रही थी। शिक्षकों को न आठ साल से सामूहिक बीमा योजना का लाभ मिल रहा था और न ही उनके वेतन से प्रतिमाह कटने वाली राशि के बारे में जानकारी मिल रही थी। अब मामला तूल पकड़ने पर सितंबर से शिक्षकों के वेतन से कटौती बंद की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकर कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि शासन ने शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह की कटौती बंद कर दी है। सामूहिक बीमा योजना के अंतर्गत काटी गई राशि वापस की जाएगी।
एक शिक्षक के वेतन से कटे आठ हजार रुपये
सामूहिक बीमा योजनांतर्गत जिले में छह सौ शिक्षक ऐसे हैं, जिसके वेतन से प्रतिमाह 87 रुपये की कटौती की जा ही है। इन शिक्षकों के खाते से प्रतिमाह 52 हजार दो सौ रुपये और एक साल में छह लाख 26 हजार चार सौ रुपये की कटौती हुई है। ये आठ साल में 50 लाख 11 हजार दो रुपये हो गए हैं। एक शिक्षक के खाते से एक साल में एक हजार 44 रुपये और आठ साल में आठ हजार तीन सौ 52 रुपये की कटौती हुई है।
विज्ञापन
-शासन ने 2014 के बाद शिक्षकों के वेतन से सामूहिक बीमा योजना अंतर्गत की गई कटौती वापस करने के निर्देश दिए हैं। संघ काफी समय से इसका विरोध कर रहा था।-राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
-योजना बंद होने के बाद भी 600 शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह कटौती की जा रही थी, मगर अब सिंतबर से कटौती बंद हो गई है।-विकास मलिक, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ