फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   49 people will get benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural

पूरा होगा ख्वाब, 49 लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ

Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
49 people will get benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural
बागपत कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के लाभार्थियों के साथ डीएम रा? - फोटो : BAGHPAT
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए सात पात्र
विज्ञापन

- डीएम राजकमल यादव ने पात्रों को दी पहली किश्त का ट्रांजक्शन स्लिप
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जिले में लागू हो गई है। जिले के 49 लोगों को पहले चरण में लाभ मिलेगा। लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। डीएम राजकमल यादव ने लाभार्थियों को पहली किश्त के ऑनलाइन ट्रांजक्शन की स्लिप प्रदान की। पात्रता सूची में शामिल लोगों ने कहा कि घर का सपना पूरा होगा।
रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जिले में शुरूआत हुई। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में सात लाभार्थियों को शामिल किया गया। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि जिले में चयनित 49 लाभार्थियों योजना की प्रथम किस्त के 40-40 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। दूसरी किश्त में 70 हजार रुपये और तीसरी किश्त में दस हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। डीएम ने पात्रों को योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हूबलाल, बागपत ब्लॉक की बीडीओ स्मृति अवस्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
बागपत। योजना में लाभार्थी को दो कमरों का आवास, एक शौचालय और एक किचन का निर्माण कराया जाएगा। पात्र परिवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड, पंचायत विभाग की ओर से शौचालय निर्माण के लिए अतिरिक्त 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे और घरों के आगे वृक्षारोपण कराया जाएगा। 25 वर्ग मीटर में यह आवास बनेगा, इसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। बिजली कनेक्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने क्या कहा
- मवी कलां गांव की ममता ने कहा कि अपना घर सबका सपना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका सपना भी साकार हो गया है। पहली किश्त मिल गई है, अब निर्माण शुरू कराएंगे।
- सरूरपुर कलां के नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से देहात क्षेत्र में योजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, अब उनके घर का सपना पूरा होगा। जरूरतमंदों के लिए सरकार का सराहनीय प्रयास है।
- मीतली गांव की बत्तल ने कहा कि जरूरतमंदों को घर देकर सरकार ने सराहनीय काम किया है। असहाय लोगों के लिए दो कमरों का मकान भी बहुत बड़ा सहारा साबित होगा।

- कंडेरा गांव की कमलेश ने कहा कि आवास के लिए पहली किश्त खाते में पहुंच गई है। उनके परिवार के लिए यह बेहद खुशी की बात है। अब घर का सपना पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की तीसरी किश्त का इंतजार
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में अब तक जिले के सात हजार 608 लोगों को पहली किश्त का लाभ मिला है। दूसरी किश्त छह हजार 211 और तीसरी किश्त सिर्फ 2525 लाभार्थियों को मिली है। किश्त के इंतजार में मकानों का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed