{"_id":"6907ad9b88a8cd4e81058979","slug":"445-crore-rupees-in-accounts-villages-need-development-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141200-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खातों में 44.5 करोड़ रुपये गांवों में विकास की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खातों में 44.5 करोड़ रुपये गांवों में विकास की दरकार
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांवों के विकास के लिए खातों में 44 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट खर्च होने के लिए इंतजार कर रहा है, लेकिन अफसर इस तरफ ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। जिला पंचायत के खाते में 31 करोड़, क्षेत्र पंचायत में पांच करोड़ 95 लाख रुपये तो ग्राम पंचायतों के खाते में साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट होने के बाद भी विकास नहीं किया जा रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं, लेकिन गांवों की समस्या को दूर करने के लिए ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के खातों में बजट की भरमार है और फिर भी बजट को खर्च नहीं किया जा रहा।
गांवों में सड़कें खराब पड़ी हैं तो नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। गांवों में तालाब की सफाई नहीं होने से गलियों में जलभराव हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्याओं को लेकर लोग अफसरों से शिकायत कर चुके हैं और कई बार सचिवों को गांवों की समस्या दूर करने के लिए बजट खर्च करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां सबसे अधिक बजट जिला पंचायत के खाते में है और उनके खाते में 31 करोड़ रुपये है। बजट को खर्च करने के लिए जिला पंचायत ध्यान नहीं दे रहे है। ग्राम पंचायतों में भी बजट की कमी नहीं है और उनके खाते में साढ़े सात करोड़ होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।