फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
विज्ञापन

दोघट। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति दोघट की नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता व जिला महामंत्री सचिन कुमार गुप्ता ने मां लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मान समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी के जिला महामन्त्री सचिन कुमार गुप्ता, संरक्षक रामनिवास गोयल, नगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आयुष गोयल, आईटी प्रभारी अंजुल गोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त गोयल, संगठन मंत्री अंकुर गोयल, सदस्य विपिन गोयल, पवन, राजकुमार, अजय, ऋषभ को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता अशोक जैन व संचालन अजय कुमार अग्रवाल ने किया।

श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बागपत। कस्बा टीकरी के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उन्होने गांव के कुछ लोगों ने श्मशान की भूमि पर कब्जा कर रखा है। जिस कारण शवों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, मांगेराम, ओमपाल, देशपाल, सोमवीर, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गन्ना क्रय केंद्र से बाट चोरी
दोघट। भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए दाहा से रविवार की रात अज्ञात चोर पांच कुंतल के बाट चोरी कर ले गए। चौकीदार जयपाल निवासी दाहा ने तहरीर दी।

दो घंटे में किशोरी को किया बरामद
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की सुबह दस बजे घर से किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मात्र दो घन्टे में किशोरी को गांव के पास से ही बरामद कर लिया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि किशोरी की परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। किशोरी परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed