फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच इंस्पेक्टरों के गैर जनपदों में हुए तबादले

पांच इंस्पेक्टरों के गैर जनपदों में हुए तबादले

Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पांच इंस्पेक्टरों के गैर जनपदों में हुए तबादले
बागपत।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। पांच इंस्पेक्टरों के हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ और गाजियाबाद जनपदों में तबादले किए। अभी दरोगाओं की सूची जारी नहीं हुई है। जल्दी ही दरोगाओं के भी तबादले किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच फरवरी को आदेश जारी किए कि जिले में तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के दूसरे जनपदों को तबादले किए जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सूची तैयार कराकर शासन को भेज दी। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ ने इंस्पेक्टरों के तबादलों की सूची जारी कर दी। जिले में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार भारती को हापुड़, इंस्पेक्टर तेजेंद्र पाल सिंह को गौतमबुद्धनगर, इंस्पेक्टर शरद तिलारा को मेरठ, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को गौतमबुद्धनगर, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट को गाजियाबाद भेजा। वहीं उनके स्थान पर मेरठ से इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, गाजियाबाद से इंस्पेक्टर सतीश वर्मा, गाजियाबाद से इंस्पेक्टर धर्नेंद्र यादव, गाजियाबाद से इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव, गौतमबुद्धनगर से इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, बुलंदशहर से इंस्पेक्टर अवनीश कुमार को बागपत भेजा। जनपद से 102 दरोगाओं के तबादले दूसरे जिलों में होने है। दरोगाओं के तबादलों की सूची अभी जारी नहीं की। जल्दी ही उनके तबादलों की सूची भी जारी होगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। पांच इंस्पेक्टरों के तबादलों की सूची जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed