{"_id":"5c1a9344bdec2256cc1bd74c","slug":"41545245508-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रजाति की पर्चियों न आने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रजाति की पर्चियों न आने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य प्रजाति की पर्चियों के न आने पर किसानों का हंगामा
बड़ौत। सामान्य प्रजाति की पर्चियां न आने के विरोध मेें बुधवार को छछरपुर गांव के किसानों ने गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में एडवोकेट प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल द्वारा लिया जाता है। लेकिन इस बार मिल की गन्ना समिति द्वारा किसानों को सामान्य पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इस कारण किसानों की गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। लगातार किसान मिल और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष कुमार का कहना है कि इस संबंध मेें मिल अफसरों से जल्द वार्ता कर किसानों को पर्चियां भेजी जाएंगी। आक्रोश जताने वालों में प्रधान अनिल कुमार, रमेश फौजी धर्मराज, विनोद, पप्पू, सुशील, खिलारी, मन्नू, अभिमन्यु, सहेंद्र शामिल रहे।