फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान-मजदूरों ने पांच राज्यों में दिया भाजपा को जवाब : जयंत चौधरी

किसान-मजदूरों ने पांच राज्यों में दिया भाजपा को जवाब : जयंत चौधरी

Fri, 14 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
किसान-मजदूरों ने पांच राज्यों में दिया भाजपा को जवाब : जयंत चौधरी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान और मजदूरों ने पांच राज्यों में भाजपा को अपनी वोट की ताकत से जवाब दिया। साल 2019 में भी भाजपा को जनता इसी तरह हराएगी। किसानों से किए गए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया गया है। सच जनता के सामने हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली से बड़ौत जाते समय किसानों ने रालोद उपाध्यक्ष का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस- वे, खेकड़ा, बागपत और सरूरपुर कलां में स्वागत किया। जयंत चौधरी ने किसानों से गन्ना भुगतान, गेहूं की बुआई और इंडेंट की स्थिति की जानकारी ली। बिजली आपूर्ति के विषय में भी जानकारी जुटाई। जयंत चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे जनता का भाजपा के प्रति आक्रोश है। लोग झूठे वायदों से आजिज आ चुके हैं। किसानों की आय दोगुनी होने के बजाए घट चुकी है। उन्होंने कहा बकाया भुगतान पर सिर्फ वायदे किए, समय पर चीनी मिलें नहीं चली और अब किसानों को इंडेंट नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा आमजन, किसान, व्यापारी और मजदूर भाजपा की हकीकत समझ चुके हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। सरूरपुर कलां में किसान सुभाष नैन के नेतृत्व में जयंत चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान कोमिल कुमार, महिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कालूराम, शीतल सिंह, रोहताश, रामवीर, पीतम, हरपाल, जगमाल, अमरू, संदीप कुमार, शोकेंद्र सिंह, लाल्ला और विपुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा को 2019 में बाहर का रास्ता दिखाएंगे
बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को गठबंधन सबक सिखाएंगे। वे बृहस्पतिवार को कवि सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हाल में हुए पांच राज्यों में भुगतना पड़ा है और 2019 में भी जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिख्राएंगे। उन्होंने राजस्थान में रालेाद गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को आमजनता की जीत बताया और कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है, यह पूछे जाने पर की 2019 में गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा तो कहा कि बातचीत चल रही है, बाद मेें पता लगेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, प्रमेंद्र तोमर, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, कर्नल ब्रहम पाल सिह, सतीश चौधरी, नगर पंचायत के मांगेराम चेयरमैन, अरुण तोमर, सुबोध राणा, मोहित मुखिया, सुरेश मलिक, विकास प्रधान, बसंत तोमर, प्रियवत राणा, अक्षय मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed