{"_id":"5bf1c249bdec22696c1d2c56","slug":"41542570569-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में पुलिस सुरक्षा बल के बीच संपन्न हुई टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में पुलिस सुरक्षा बल के बीच संपन्न हुई टीईटी
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में रविवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण ढंग से टीईटी( शिक्षक पात्रता परीक्षा) संपन्न हुई। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने कई बार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं अभ्यर्थियों से लाए गए मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र से बाहर रखवाई।
नगर में रविवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज व वीर स्मारक इंटर कॉलेज में प्रथम पाली मेें सुबह दस बजे से लेकर साढे़ बारह बजे तक और दूसरी पाली में ढाई बजे से लेकर शाम पांच बजें में परीक्षा कराई। एसडीएम आशीष कुमार व सीओ रामानंद कुशवाहा ने परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं परीक्षा में शामिल होने से पूर्व अभ्यर्थियों की संघन चेकिंग की और मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाई।
जेवी पर हुआ जमकर हंगामा
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की देरी के चलते एंट्री न होने और अभ्यर्थी के साथ अभद्रता करने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने छात्र नेता अक्षय मलिक के नेतृत्व में हंगामा हुआ। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी आक्रोशित छात्र भिड़ गए। छात्र नेता अक्षय मलिक ने कहा शिक्षकों को अभ्यर्थियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। इसी दौरान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम भी लग गया। प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने कहा कभी-कभार देरी के चलते ऐसा हो जाता है।
विज्ञापन
सैकड़ों अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज व वीर स्मारक इंटर कॉलेज को टीईटी की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया। इसमें दोनों पाली में सैकड़ों अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीनों केन्द्रों से प्रथम पाली में 2100 में से 184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रही। दूसरी पाली में 247 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।