{"_id":"5beb267cbdec2269625f6ad5","slug":"41542137468-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की सही ढंग से सफाई न होने पर भड़के सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की सही ढंग से सफाई न होने पर भड़के सीडीओ
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर मंगलवार को हुई सिंचाई बंधुओं की बैठक में किसानों द्वारा नहरों की सही ढंग से सफाई न करने की शिकायत पर सीडीओ ने विभागीय कर्मचारियों को लताड़ लगाई और निर्देश दिए कि पारदर्शिता के साथ नहरों की सफाई करें अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले एसडीओ, जेई सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति दी।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सिंचाई बंधुओं की बैठक मेें सीडीओ पीसी जायसवाल के आने की सूचना पर निरपुड़ा, बासौली, बिजवाड़ा, छछरपुर, किशनपुर आदि गांव के किसान मौके पर पहुंचे और सीडीओ को बताया कि हाल में सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा कराई जा रही रजबहे की सफाई में अनियमितता बरती जा रही है। हर साल सफाई के नाम पर विभागीय अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर लाखों रुपये डकार जाते है। इस पर सीडीओ पीसी जायसवाल ने बैठक में मौजूद एसडीओ सिंचाई विभाग अनेक सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई और जिन रजबहों पर सफाई कार्य चल रहा है। सभी की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने व पारदर्शिता के साथ रजबहों और नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान किसानों ने चौगामा नहर सहित बैठक होने से पूर्व सूचना दिए जाने की मांग की। सीडीओ ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले एसडीओ व जेई से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कह। इस संबंध मेें सीडीओ पीसी जायसवाल से बातचीत की तो उनका कहना था कि बैठक में किसानों ने नहरों की सही ढंग से सफाई न करने की शिकायत की है, इसकी जांच की जाएगी। अध्यक्षता जसवीर सोलंकी ने की। संचालन भाजपा नेता विक्रम राणा ने किया। इसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय सुधाकर, जिला रक्षा कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, एसडीओ अनेक सिंह, जेई वीरपाल पंवार, मनीष, बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत रणधोल, जेई विपिन त्यागी, सचिव विकुल, प्रिंस, शैंकी आदि रहे।