फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहीं सुधरी हवा की सेहत, बारिश के बन रहे आसार

नहीं सुधरी हवा की सेहत, बारिश के बन रहे आसार

Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुधरी हवा की सेहत, बारिश के बन रहे आसार
बागपत। हवा की गुणवत्ता में सुधार के संकेत नहीं दिख रहे। तीसरे दिन भी एक्यूआई 440 पर टिकी रही। सुबह और शाम के वक्त स्मॉग की चादर दिखाई दी। दिन में हल्की धूप खिली। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन में हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। हवा या बारिश से स्मॉग हट सकेगा। रविवार सुबह स्मॉग की हल्की चादर बिछी रही। दोपहर होते-होते धूप खिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो गुणवत्ता सूचकांक जारी किया, उसमें बागपत का पीएम 2.51 का औसत एक्यूआई 440 दर्शाया है। जाहिर है कि यह अभी तक खतरे के निशान पर ही है। प्रदूषण विभाग ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर यह यंत्र लगाया है। यहां की रीडिंग केंद्रीय कार्यालय में नोट की जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि हवा में स्मॉग और धूल से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ता है। सीएचसी बिनौली के अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल कहते हैं कि स्मॉग से बचाव जरूरी है। लोग सुबह-शाम घर से न निकलें और अगर मॉस्क पहन लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन



इनसेट
बारिश से बढ़ेगी सर्दी, स्मॉग से मिल सकती है राहत
बागपत। मौसम विज्ञान विभाग ने 13 और 14 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है। बारिश हुई तो सर्दी का असर बढ़ेगा, लेकिन एक राहत यह है कि स्मॉग से छुटकारा मिल सकता है। धूल के कण हट जाएंगे, जिससे हवा की सेहत सुधरेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed