{"_id":"5bad363f867a557f6a2a4309","slug":"41538078271-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ का बिल ठीक होने पर 90 हजार का हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ का बिल ठीक होने पर 90 हजार का हुआ
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
उपभोक्ताओं को त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल भेजने के मामले में बृहस्पतिवार की देर शाम अधीक्षण अभियंता बागपत ने नगरपालिका परिषद मेें ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ बैठक ली। एसई ने त्रुटि पूर्ण विद्युत भेजने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसई ने बताया कि निवाड़ा और गौरीपुर गांव के 14 लोगों का बिल तकनीकी खराबी के चलते 11 करोड़ रुपये का आया , जो अब शुद्धिकरण (ठीक) कर मात्र 90 हजार का हो गया है। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि उपभोक्ताओं को सही बिल भेजे। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसई रामबीर सिंह बृहस्पतिवार को शाम के समय मलकपुर गांव के बिजलीघर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिजलीघर में तैनात एसएसओ व अन्य कर्मचारियों को हिदायत दी कि जितनी सप्लाई ऊपर से आ रही है, उतनी ही उपभोक्ताओं को दी जाए। एसई की सूचना पर काफी संख्या मेें लोग वहां पर पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। एसई ने उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को विभागीय कर्मचारियों द्वारा भेज गए त्रुटि पूर्ण बिलों को लेकर नगरपालिका परिषद में एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय में तैनात कर्मचारियों की बैठक ली और हिदायत दी कि यदि भविष्य मेें किसी उपभोक्ता को गलत बिल भेजा तो जांच कर कठोर कार्रवाई होगी।
इस दौरान हुई प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने निवाड़ा और गौरीपुर गांव के 14 लोगों को 11 करोड़ के बिल भेजने के बारे मेें पूछता तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कमी के चलते करोड़ों रुपये का बिल गया था। जांच मेें मीटर बदले वक्त रीडिंग गलत भर दी, इस कारण करोड़ों रुपये का बिल बन गया । फिलहाल सभी बिलों का शुद्धिकरण (ठीक) कर दिए गए। शुद्धिकरण के बाद अब 11 करोड़ रुपये का बिल अब 90 हजार रुपये का बना दिया। एसई ने बताया कि शुद्धिकरण के बाद आठ लोगों ने रुपये भी जमा कर दिए। शेष छह लोगों केे घरों पर शुद्धिकरण बिल भेजा, ताकि वे बिल जमा कर सके।
विज्ञापन
एसएसओ के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
बड़ौत। नगरपालिका परिषद मेें एसई के आने की सूचना पर नगर व बड़ौत तहसील क्षेत्र के काफी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने 20 सितंबर को लहचौड़ा गांव के संविदा कर्मचारी कृष्णा के साथ हुए हादसे में लापरवाही बरतने वाले एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एसडीओ व अधिशासी अभियंताओं द्वारा कराई जांच मेें एसएसओ सुभाष की लापरवाही उजागर हुई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है और घायल संविदा कर्मचारी कृष्णा का उपचार दिल्ली मेें निजी अस्पताल मेें चल रहा है, तब जाकर संविदा कर्मचारी शांत पड़े। मांग करने वालों मेें राजीव, विनय, सुभाष, रामपाल, इमरान, शीलू, सलीम आदि रहे।