{"_id":"5b903381867a55787b02682f","slug":"41536177025-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकली। शोभायात्रा में शामिल आधा दर्जन मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
ठाकुरद्वारा शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना ओर भजन कीर्तन के बाद पालकी में भगवान के समक्ष मुख्य अतिथि छपरौली विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह चौहान ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। विहिप के प्रांत मार्गदर्शक स्वामी प्रद्युम्न महाराज ने मंत्रोचारण के साथ फूलों की वर्षा की। सोनू शर्मा, शिवम शर्मा, गौरव शर्मा, अंकित व विकास भगवान की पालकी को लेकर चले। शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर बस स्टैंड, बड़ौत मेरठ मार्ग, लाक्षागृह से होती हुई वापस ठाकुरद्वारा मंदिर में आकर समाप्त हुई। पालकी यात्रा में शामिल शिव पार्वती, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा, वासुदेव भगवान कृष्ण को लाते हुए, मां तुझे सलाम, भारत माता, काली देवी आदि मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंडबाजों व ढोल की थाप पर युवा श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इसमें महेश शर्मा, मुकेश शास्त्री, अनुज बागड़ी, रामकिशन, रमेश कश्यप, दीपक शर्मा एडवोकेट, अजय त्यागी, अरुण जैन, विशाल जैन, वीरेंद्र जैन, अजय त्यागी, राजबीर रुहेला, सुभाष शर्मा आदि रहे।