{"_id":"5b82fe2a42c7924648030e3b","slug":"41535311402-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में मुस्लिम भाइयों ने अपनी कलाई पर हिंदू बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। बहनों ने उपहार के बदले हिंदू और मुस्लिम एकता बढ़ाने की शपथ ली।
निरपुड़ा गांव में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू बहनों से राखी बंधवा कर नई मिसाल पेश की। मुस्लिम भाई ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पहुंचे और अपनी कलाइयों पर राखी बंधवाने की इच्छा जाहिर की। ग्राम प्रधान ने गांव की हिंदू बहनों को बुला कर उनकी कलाइयों पर राखी बांधने को कहा। राखी बांधने के पश्चात मुस्लिम भाइयों ने उपहार स्वरूप कुछ रुपये बहनों को देने चाहे, लेकिन बहनों ने रुपये लेने से मना कर उपहार में मुस्लिम भाइयों से हिंदू और मुस्लिम एकता को बढ़ाने की शपथ ली। भाइयों ने बहनों से वादा किया कि हम हिंदू और मुस्लिम एकता के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देंगे। इस मौके पर शाकिर अंसारी, नईम उर्फ सुक्का अंसारी, इमरान अंसारी, अहसान अंसारी, शान अंसारी, अथर अंसारी आदि ने अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने कहा कि अगर हिंदू और मुस्लिम इसी तरह आपस में एकजुट होकर रहे तो देश में अमन शांति लौट आएगी। उन्होंने सभी हिंदू और मुस्लिम भाइयों से आपस में भाईचारा बनाकर रखने की अपील की।