{"_id":"5b5a24114f1c1b07788b6352","slug":"41532634129-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के संतोषजनक जवाब न देने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री के संतोषजनक जवाब न देने पर गुस्सा
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव में किसान अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रतिनिधि मंडल को संतोषजनक जवाब न देने पर आक्रोश जताया और निर्णय लिया कि 17 अगस्त को भड़ल गांव में बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि प्रशासन ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल की लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कराई। किसानों ने उन्हें बताया कि हरियाणा के बराबर नलकूप के बिजली के बिल लिए जाए, 100 रुपये प्रति माह घरेलू बिजली बिल किया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो एक सांसद के एक माह के वेतन व भत्ते के बराबर किसान की वार्षिक आय की जाए, तभी किसान बिजली बिल देंगे। ऊर्जा मंत्री किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसको लेकर बैठक मेें आक्रोश जताया। निर्णय लिया कि 17 अगस्त को भड़ल गांव में बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता सुरेश पाल रघुवंशी ने की। संचालन ठाकुर अनिल सिंह ने किया। इसमें नरेंद्र राणा, ब्रजपाल राणा, इंद्रपाल राणा, मास्टर सुखवीर सिंह, जगदीश सिंह, बिजेंद्र, कृष्ण कुमार, सतेंद्र, चंद्रपाल सिंह, अजय आदि रहे।