{"_id":"5b5a23404f1c1b6f548b6c44","slug":"41532633920-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के शुगर मिलों को 29 में घेरेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के शुगर मिलों को 29 में घेरेगी सपा
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर सपा की बैठक हुई, इसमें वक्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर आक्रोश जताया और 29 जुलाई को जनपद की सभी तीनों शुगर मिलों के गेट पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को मुख्य जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सपा नेता रणधीर प्रधान की। संचालन दीपक ने किया। सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जनपद के किसान साल से बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन न तो भाजपा के नेताओं का इस ओर ध्यान हैं और न ही प्रशासन का। प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। रणधीर प्रधान ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से न तो किसान के परिवार का खर्च चल पा रहा है और न ही उनके बेटियां व बेटों की शादी हो रही है। तंगी से प्रदेश भर के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है, कानून व्यवस्था ठप है, महिलाएं घरों मेें भी महफूज नहीं है, शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। इससे निर्णय लिया 29 जुलाई को बकाया गन्ना भुगतान के लिए सपा कार्यकर्ता जनपद की तीनों शुगर मिलों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसमेें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सुभाष, जयवीर, दिनेश, अमरपाल, धर्मेंद्र, अंकित आदि रहे।