फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाचा से मिली प्रेरणा और जुनून से मिला सोना

चाचा से मिली प्रेरणा और जुनून से मिला सोना

Mon, 23 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चाचा से मिली प्रेरणा और जुनून से मिला सोना
बागपत। गांगनौली के सचिन राठी की कामयाबी में प्रेरणा चाचा संजय पहलवान की है। शौक से शुरू की गई कुश्ती को जुनून की हद तक प्यार करने वाले सचिन का कहना है कि तीन साल पहले कांस्य पदक मिलने पर वह अपने आप से नाखुश था, लेकिन इस बाद सोना जीतने के बाद बेहद खुशी हुई। परिवार और कोच ने सहयोग किया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के कुश्ती के अखाड़े से शुरू किए गए अभ्यास से दिलेर सचिन राठी ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। अक्तूबर माह में होने वाली सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए भी सचिन का चयन हो चुका है। परिवार में खुशी का माहौल है। सचिन का कहना है कि उसके चाचा संजय पहलवानी करते थे। सेना में रहे, उन्हीं से कुश्ती की जानकारी मिली। गांव के अखाड़े में गया तो खलीफा ने हौंसला बढ़ाया। धीरे-धीरे बारीकियां सीखी और चाचा की सलाह पर ही दिल्ली की राह पकड़ी। भाई मनोज कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार ने सहयोग किया। इसके बाद उसकी कामयाबी का सिलसिला शुरू हो गया। साल 2015 में उसने एशियन कुश्ती में कांस्य पदक जीता था, तब ऐसा लगा कि प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा है, लेकिन इस बार सोने के तमगे पर दांव लगाया। सचिन कहता है कि सेमीफाइनल का मुकाबला जोरदार रहा। ईरान के पहलवान से उसकी कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed