{"_id":"5b4ba3ee4f1c1b3d748b5105","slug":"41531683822-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की समस्या बनी लाइजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की समस्या बनी लाइजाल
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर मेें अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जानबूझकर आंख मूंदे हुए हैं।
नगर में आए दिन अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। सुबह से ही लोग जाम की स्थिति से जूझने लगते हैं। अतिक्रमण का मुख्य कारण दुकानों के सामने लगने वाली ठेलियां व उचित ढंग से बाइक व वाहन खड़ा न करना भी है। महावीर मार्ग से शुरू होकर कोताना रोड, नेहरू रोड, संजय मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली रोड, बड़ौली रोड आदि पर जाम से लोग जूझते रहते हैं। आए दिन जाम लगने से लोग आपस मेें लड़ते रहते हैं। पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रहती है। केवल दिखावे के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से पटरी उसी ढर्रे पर आ जाती है। खत्री गढ़ी व डाकखाना रोड के पास करीबन 30 मीटर पर पुलिस चौकी भी है, लेकिन पुलिस कमिर्यों की रुचि जाम हटवाने में नहीं रहती।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों व पुलिस से वार्ता की जाएगी और जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।