फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इलाज के लिए गए थे, पानी को तड़पे मरीज

इलाज के लिए गए थे, पानी को तड़पे मरीज

Thu, 24 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए गए थे, पानी को तड़पे मरीज
बागपत। जिला अस्पताल में बिजली की मोटर खराब होने के कारण पेयजल की किल्लत हो गई। इस कारण जिला अस्पताल के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के लिए तीमारदार हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ा। मरीजों ने कहा शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मरीजों की पानी की समस्या का समाधान नहीं कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाए गए ओवर हैड टैंक से पानी की सप्लाई होती है। बिजली की मोटर खराब हो जाने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को तीमारदारों के सब्र का बांध टूट गया। पानी की समस्याओं को लेकर हंगामा किया। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भी पानी नहीं मिला। परिसर में लगे सभी वाटर कूलर शोपीस बन गए। जिला अस्पताल परिसर में लगे एक हैंडपंप पर थोड़ी देर में मरीज और तीमारदारों की भीड़ लगती रही। बोतल और अन्य साधनों से मरीजों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने कहा नलकूप के मोटर में कमी आ गई थी। जिस कारण समस्या बनी है। इसको ठीक करा दिया गया है, जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन


15-20 वाटर टैंक, पानी एक में भी नहीं
बागपत। पानी न आने से छतों पर रखे वाटर टैंक पूरी तरह सूखे हैं। कई मरीज छतों पर जाकर टैंक को देखने पहुंचे। इसमें पानी की एक बूंद तक नहीं मिली। जिला अस्पताल में ओवर हैंड टैंक के अलावा 15-20 वाटर टैंक भी रखे हैं। तीमारदार संजय कुमार, सतेंद्र, शौकीन ने बताया जिला अस्पताल में पेयजल की समस्या दो दिन से बनीं हुई है। जिला प्रशासन पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर और कर्मचारी भी रहे परेशान
बागपत। जिला अस्पताल में पानी की समस्या मरीज और तीमारदारों को ही नहीं थी। डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को भी इसका सामना करना पड़ा।

वाटर प्लांट से मंगवाया पानी
बागपत। जनरल वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को जब पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने वाटर प्लांट से पानी का जग रखवा लिया।

कृष्णा कॉलोनी में हैंडपंप खराब, लोगों का हंगामा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की वार्ड 11 स्थित कृष्णा कॉलोनी में हैंडपंप खराब होने से लोगों ने प्रदर्शन किया। नगर पंचायत से हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की। मुकेश ने बताया कि 15 दिन से हैंडपंप खराब है। प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान आकाश, सुखपाल, ब्रहम सिंह, धर्मवीरी, उमेश देवी, सीमा, तारों, संतोष, बाला आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि नगर पंचायत के ईओ के नहीं होने के कारण कार्य नहीं हो पाए थे। दो दिन में हैंडपंप को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed