{"_id":"5b0322174f1c1bd8408b7103","slug":"41526931991-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
Updated Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत ( बागपत) ।
जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण असारा गांव के ग्रामीण पिछले कई साल से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में न तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की। पानी निकासी न होने के कारण पूरे गांव के लोग पिछले तीन-चार साल से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण दांव नें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। कई बार प्रधान व प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा जल्द ही लोगों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। आक्रोश जताने वालों में सलीम, शौकीन, आफताब, जमील, मेहरबान, शादाब, उमरदीन शामिल रहे।