{"_id":"5af1fbb54f1c1bea118b6046","slug":"41525808053-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारों से बनता है जीवन श्रेष्ठ: सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारों से बनता है जीवन श्रेष्ठ: सुखबीर
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कारों से श्रेष्ठ बनता है जीवन : सुखबीर
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे छह दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को वैदिक विद्वान सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि अच्छे संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने वाले मनुष्य को सुख शांति उन्नति मिलती है।
उन्होंने कहा कि संतों ने हमें सफल जीवन जीने का रास्ता बताया है। उस पर इमानदारी से चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहभागिता करनी चाहिए। यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को वैदिक विचारधारा के व्यापक प्रचार प्रसार से दूर किया जा सकता है। संसार की समस्त विद्याएं वेदों में निहित हैं। इस अवसर पर जितेंद्र आर्य ने वेदपाठ किया। प्रोफेसर बलजीत आर्य, हरपाल आर्य, देवेंद्र शास्त्री आदि ने भी वेदोपदेश दिया। इसमें देशपाल सिंह, सतपाल सिंह, रणधीर सिंह, नवाब सिंह, डॉ. राजीव खोखर, राजपाल सिंह, रविंद्र तोमर, अजय सोलंकी, ओमपाल, नितिन शर्मा आदि रहे।