फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान मर्दाबाद के नारे लगाए

राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान मर्दाबाद के नारे लगाए

Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान मर्दाबाद के नारे लगाए
बागपत।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति का पुतला दहन करने जा रहे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और पुतला छीन लिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से नोक झोंक हुई। पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस कारण करीब आधा घंटे तक दिल्ली हाइवे जाम रहा।
शनिवार को विहिप के जिला मंत्री पप्पन राणा और बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एएमयू में जिन्ना के चित्र लगाने के विरोध में कुलपति का पुतला दहन करने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने एएमयू कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक कर पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में पुतले को लेकर खींचतान भी हुई, लेकिन पुलिस ने पुतले का दहन नहीं करने दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा वे शांति पूर्वक एएमयू के कुलपति का पुतला दहन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर अच्छा नहीं किया। सीओ ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस चार कार्यकर्ताओं को पकड़ कर कोतवाली ले गई और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एएमयू के कुलपति का पुतला दहन करने आए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। इसमें ब्रजमोहन भारद्वाज, विक्की चौधरी, प्रदीप, सुनील चौहान, सुनील मुखिया, अमित चौहान, विशाल चौहान, प्रदीप चौहान, जयवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed