फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जांच के घेरे में बागपत के 202 ईंट भट्टे

जांच के घेरे में बागपत के 202 ईंट भट्टे

Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जांच के घेरे में बागपत के 202 ईंट भट्टे
बागपत। नियम की अनदेखी कर ईंट भट्ठे संचालित करने की शिकायत पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने छह सदस्यीय टीम गठित की। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने ईंट भट्टों पर छापेमारी अभियान चलाया। एसडीएम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता उत्कर्ष पंवार ने जिले के करीब 202 भट्ठों के अवैध तरीके से संचालित करने की शिकायत कर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की । एनजीटी से भी शिकायत की । डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया शिकायत के बाद 202 ईंट भट्ठों के संचालन के सभी बिंदुओं की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की। इस समिति में एडीएम लोकपाल सिंह अध्यक्ष, जिला खनन अधिकारी एवं भू वैज्ञानिक अनुराग कुमार श्रीवास्तव, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सहायक पर्यावरण अभियंता खेकड़ा एसआर मौर्य, बागपत विजय और बड़ौत के अभियंता योगेंद्र कुमार को सदस्य बनाया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि बुधवार से क्षेत्र की भट्ठों की जांच शुरू कर दी गई है। जो भट्ठे अवैध तरीके से संचालित मिलेेंगे, उन्हें बंद भी कराया जाएगा। पहले भी कई भट्टों में पानी भरवाया जा चुका है।
विज्ञापन



75 भट्ठों की दूसरी जांच भी सौंपी
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया जिले के 75 ईंट भट्ठों का प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित है। प्रदूषण विभाग के पत्र के बाद जांच कमेटी में संशोधन किया और छह सदस्यीय कमेटी को इन भट्ठों की जांच भी सौंपी गई है। 18 मार्च तक यह जांच पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed