फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भट्ठों में रबर टायर और पाउडर से बीमारी के आसार

भट्ठों में रबर टायर और पाउडर से बीमारी के आसार

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भट्ठों में रबर टायर और पाउडर से बीमारी के आसार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव के ग्रामीणों ने गांव के आसपास लगे भट्ठों में ईंट पकाने में रबर टायर का पाउडर प्रयोग किया जारहा है जो मानव, पशु व कृषि भूमि की संरचना को धीमी गति का जहर परोस रहा है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि भट्ठों में रबर टायर व पाउडर के प्रयोग से खेतों में काम करते किसानों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और बीमारी पैदा हो रही है। इसके अलावा पशुओं के चारे पर पाउडर की धूल जम जाती है। उसे खाने से पशु बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पैदावार में भी कमी हो रही है। उन्होंने दिए ज्ञापन में बताया कि इसके चलते खेतों में काम करने वाले मजदूर भी कतराने लगे हैं और वे दुगुनी मजदूरी मांगते हैं। उन्होंने ज्ञापन में एसडीएम से मांग की कि भट्ठो में प्रयोग करने वाली रबर और पाउडर पर प्रतिबंध लगाया जाए। इनमें दया चंद, जबर सिंह, ब्रहम सिंह, हरपाल, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed