{"_id":"5a7610d14f1c1bf17b8b556c","slug":"41517686993-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही मिलें
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें सामान्य प्रजाति के गन्ने की कम पर्चियां आने को लेकर आक्रोश जताया और डीएम बागपत से मिलने का निर्णय लिया।
बैठक में रामनाथ प्रधान ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही है। सामान्य प्रजाति के गन्ने को कम खरीदा जा रहा है। किसानों को सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों का इंडेंट बहुत ही कम भेजा जा रहा है। इस कारण गन्ने से खेत खाली नहीं हो रहे है। किसान सामान्य प्रजाति के गन्ने को लेकर कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने का वादा किया था। लेकिन अभी तक चीनी मिलें गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान परेशान है। सरकार मिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आवारा गोवंश किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे है। लेकिन इनका कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इनका प्रबंध किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही किसानों का प्रतिनिधि डीएम बागपत से मिलेगा और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जाएगी। बैठक में ऋषिपाल, राजपाल शास्त्री, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, नहार सिंह दरोगा, संजीव, सुधीर मुखिया, ब्रजपाल उपस्थित रहे।