{"_id":"5a6e1e654f1c1b76268b6ceb","slug":"41517166181-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन पुनर्निरीक्षण कार्यशाला 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन पुनर्निरीक्षण कार्यशाला 31 को
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वीर स्मारक इंटर कालेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पुनर्निरीक्षण के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कोमवीर सिंह तोमर ने प्रस्ताव रखा कि नई राजाज्ञा के अनुसार पेंशन निर्धारण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उसमें सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को पुनर्निरीक्षण पेंशन सोपान समझाए जाए। जिससे पेंशन निर्धारण में सरलीकरण हो सके एवं संबंधित को कोई कठिनाई न हो। जिसके अनुसार एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नई राजज्ञा के अनुसार पेंशन निर्धारण के लिए एक कार्यशाला 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत में होगी। कार्यशाला में पेंशन निर्धारण विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। बेसिक सेवा निवृत्त शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर सभी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह खोखर ने और संचालन राजवीर सिंह पूनिया ने किया। मौके पर कंवर पाल सिंह, महक सिंह, वेदपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।