{"_id":"5a6793ff4f1c1ba2268b626f","slug":"41516737535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने मोबाइल टावर लगाने वालों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने मोबाइल टावर लगाने वालों को दौड़ाया
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड स्थित जयंत बिहार कॉलोनी मेें मोबाइल टावर लगा रहे कर्मचारियों को मंगलवार को आक्रोशित महिलाओं ने दौड़ा लिया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम के निर्देश पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को आडे़ हाथों लिया और चल रहे कार्य को रुकवाया।
आंदोलित महिलाओं ने कहा एक मोबाइल कंपनी बिना किसी अनुमति के पिछले कई दिन से कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का कार्य कर रही है। लोगों ने टावर लगाने वाले कर्मचारियों से अनुमति की जानकारी जुटाई तो कर्मचारी महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना पर वहां पर काफी संख्या मेें महिला और पुरुष एकत्र हो गए और काम कर रहे कर्मचारियों को दौड़ा लिया। इस दौरान उनकी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने इसकी सूचना एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल भेजा। पुलिस ने कर्मचारियों को लताड़ लगाकर टावर लगाने का काम रुकवाया। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा बिना किसी अनुमति टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। हंगामा करने वाली महिलाओं में सुनीता, रेखा, सुषमा, प्रीति, साक्षी, आरती, सोनम, संगीता, राजवीरी आदि रही।