फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समिति में धांधली की जांच करने पहुंचे एडीजीओ

समिति में धांधली की जांच करने पहुंचे एडीजीओ

Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
समिति में धांधली की जांच करने पहुंचे एडीजीओ
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा में अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए जांच के आदेश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीजीओ) ने शनिवार को पहुंचकर जांच की, लेकिन शिकायतकर्ता कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाए। उन्हें दो दिन का समय दिया है, दो दिन बाद फिर से जांच की जाएगी।

चौगामा किसान क्लब दाहा के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी कि किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा में कई वर्षों से वित्तीय भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें गेहूं खरीद घोटाला, जनरेटर खरीद घोटाला, यूरिया बैग, डीएपी बैग आदि घोटाले शामिल हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। इस मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच के आदेश अपर जिला सहकारी अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी को सौंपी है। शनिवार को एडीजीओ वेदप्रकाश द्विवेदी किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर जांच के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। उन्होंने शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे, लेकिन वे कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाए। शिकायतकर्ता ने उनसे दो दिन का समय मांगा है। एडीजीओ ने उन्हें दो दिन का समय देकर 22 जनवरी को फिर से जांच करने जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed