{"_id":"5a5bab654f1c1b68268b4675","slug":"41515957093-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवाना में तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवाना में तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। जिवानी गांव में मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए पर तौल लिपिक के न आने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया और चेतावनी दी कि यदि दूसरे तौल लिपिक को यहां नहीं भेजा तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
किसानों ने बताया कि गांव में मलकपुर चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्र ए पर तौल लिपिक हर रोज देरी से आता है। जिस कारण किसानों को कई-कई घंटे गन्ने से भरी बुग्गी को लेकर केंद्र पर उनका इंतजार करना पड़ता है। रविवार को तो तौल लिपिक केंद्र पर आए ही नहीं। किसान तीन घंटे तक गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर खड़े रहे। जब किसान तौल लिपिक से इस बारे में बात करते हैं तो वह किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। किसानों ने मांगी कि इस तौल लिपिक को यहां से हटाया जाए। उन्होंने कहा यदि तौल लिपिक की व्यवस्था नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हंगामे में सौरभ, नवीन, संदीप, शुभम, महीपाल, अरविंद, मनोज, सतेंद्र, आकाश आदि रहे।