फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा

विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा

Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हर महीने धांधली कर विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचाने और चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन कर एमडी से शिकायत करने की चेतावनी दी।

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कुछ संविदा और सरकारी कर्मचारियों का एक गिरोह पिछले कई साल से चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर विद्युत निगम को प्रतिमाह लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा उक्त कर्मचारियों ने नगर में सैकड़ों ऐसे कनेक्शन चलवा रखे हैं, जिन पर विभाग का लाखों रुपये बकाया है। बड़े बकायादार होने के बावजूद नया कनेक्शन दे रखा है और अधिकांश कनेक्शनों पर मीटर भी नहीं लगा है। उन्होंने कहा उक्त कर्मचारियों ने नया कनेक्शन देने के नाम पर कुछ उपभोक्ताओं से पैसे भी एडवांस ले रखे है। आरोप लगाया कि शपथपत्र पर शिकायत करने के एक सप्ताह बाद भी उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। बाद में सभी उपभोक्ता एक्सईएन द्वितीय से मिले और कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता ने उन्हेें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में विद्युत निगम के एसई संजय यादव ने कहा निगम का नुकसान और अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। जल्द ही प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा कुछ विद्युत कर्मियों की लगातार शिकायत मिली रही है। इन शिकायतों की जांच कर आरोपी के खिलाफ होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed