फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वनस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ

वनस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ

Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
वनस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं प्रतियोगिता में जीतने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य परिवहन अधिकारी बागपत एनके वर्मा, प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, अमित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेम भावना से खेल खेलने का आह्वान किया। सीनियर बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में सत्य हाउस और अरिहंत हाउस के बीच हुए मुकाबले में अरिहंत हाउस विजयी रही। अहिंसा और संस्कार हाउस के बीच हुए मुकाबले में अहिंसा हाउस की टीम विजयी रही। सीनियर बालीवाल प्रतियोगिता का मुकाबला आदर्श और अहिंसा के बीच हुआ। इसमें अहिंसा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले में अरिहंत हाउस की टीम ने सद्भावना टीम को हराया। बालक वर्ग की ऊंची कूद में अरिहंत हाउस की टीम की तरफ से रोहित ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि सागर राणा ने आदर्श हाउस की तरफ से रजत पदक झटका और वासु ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद मेें संस्कार हाउस की तरफ से हिमांशी और सद्भावना हाउस की तरफ से निकिता ने रजत और अरिहंत हाउस की तरफ से विभा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की लंबी कूद में अरिहंत हाउस की तरफ से आदित्य ने स्वर्ण पदक, सत्य हाउस की तरफ से अरुण ने रजत और अहिंसा हाउस की तरफ से निशांत त्यागी ने कांस्य पदक झटका। इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, भ्रष्टाचार और शिक्षा पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed