{"_id":"59fb74c54f1c1b68678b91b8","slug":"41509651653-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की शिकायत पर सड़कों की जांच करेंगे तीन अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की शिकायत पर सड़कों की जांच करेंगे तीन अफसर
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने डीएम से सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मार्ग बनने के कुछ समय बाद टूट गए। डीएम ने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद तीन अफसरों को जांच की जिम्मेदारी दी गई।
बड़ौत विधायक केपी मलिक ने डीएम से विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रोड नैथला मोड़ से ग्राम बोहला तक वाया ग्राम फैजपुर निनाना, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, खामपुर लुहारी, लुहारी गोशाला से बड़ौत-कोताना मार्ग, लुहारी से काताना मार्ग में भारी अनियमितता बरती गई है। डीएम से इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने डीडीओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, डीआरडीए के सहायक अभियंता को जांच की जिम्मेदारी गई है। तीनों अफसरों को निर्देशित किया 10 दिन में स्थलीय जांच रिपोर्ट दें।